logo

बनैगांव उपराड़ा पहुंचे विधायक व उपजिलाधिकारी, आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा

खबर शेयर करें -

कांडा।
हाल ही में बनैगांव उपराड़ा में बंशीधर कांडपाल के मकान पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरने से हुए हादसे के बाद कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल ने गांव पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया तथा हादसे में घायल हुई छह महिलाओं का हालचाल जाना।
इस दौरान विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार क्षतिग्रस्त मकान के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 5,400 रुपये की सहायता राशि दिए जाने का आश्वासन भी दिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने धपोलासेरा स्थित सैम मंदिर का भी जायजा लिया, जिसे हाल की प्राकृतिक आपदा में नुकसान पहुंचा है। उन्होंने धपोलासेरा सैम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग भी उठाई। विधायक और उपजिलाधिकारी ने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोहरा, मंडल अध्यक्ष दरपान सिंह, हयात धपोला, पप्पू राम, सूरज कुमार, भास्कर पांडेय, सतीश कुमार, जितेंद्र वर्मा, आनंद धपोला, शंकर धपोला, हेम पांडेय सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on whatsapp