logo

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर म0कानि0 ज्योति वर्मा सम्मानित

खबर शेयर करें -

डीजीपी दीपम सेठ ने दिया प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर”, बागेश्वर पुलिस में खुशी की लहर

बागेश्वर: पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस खिलाड़ियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क “सिल्वर” प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

इस अवसर पर जनपद बागेश्वर के लिए गर्व का क्षण रहा, जब म0कानि0 ज्योति वर्मा को राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने के उपलक्ष्य में “सिल्वर प्रशस्ति डिस्क” मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

लगन और अनुशासन का अद्भुत परिणाम

ज्योति वर्मा की यह उपलब्धि उनकी निरंतर लगन, अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल बागेश्वर पुलिस, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस बल को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी प्रधानाचार्य के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

एसपी बागेश्वर की शुभकामनाएँ

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके ने ज्योति वर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ज्योति वर्मा ने खेल मैदान में जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक ट्रक ड्राइवर तो दूसरा दर्जी

ज्योति वर्मा के सम्मान के बाद बागेश्वर जनपद में खुशी की लहर है और पुलिस विभाग ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp