बागेश्वर। जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SUCCESS POINT कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन शनिवार को दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलना समय की आवश्यकता है। ऐसे संस्थान युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के संचालक कविंद्र कोरंगा ने बताया कि कोचिंग संस्थान में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की शैक्षणिक तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही एसएससी, बैंकिंग, उत्तराखंड पुलिस, सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि उन्हें देहरादून और हल्द्वानी में लंबे समय तक शिक्षण कार्य का अनुभव है। अब वे अपने अनुभव का लाभ बागेश्वर के युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस संस्थान का संचालन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने संस्थान की स्थापना को जिले के युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताते हुए इसकी सराहना की। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।








