logo

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन, स्वच्छता व जल संरक्षण पर दिया गया संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पं. बद्री दत्त पाण्डे परिसर, बागेश्वर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत एवं योगाभ्यास से की गई। इसके पश्चात जल संरक्षण थीम के अंतर्गत नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने नदी किनारे फैले प्लास्टिक कचरे का उन्मूलन किया तथा आसपास उगी झाड़ियों की कटाई कर क्षेत्र को साफ किया।
जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को “जल ही जीवन है” का संदेश दिया और पानी के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी साझा की। इस दौरान स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई।
शिविर के सांस्कृतिक सत्र में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक कला का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें
प्रथम स्थान: पायल आर्या (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर),
द्वितीय स्थान: करिश्मा जोशी (बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर),
तृतीय स्थान: नीलम (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों में सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share on whatsapp