logo

भारी बारिश से बरसाती नाले में बही मैक्स, एक महिला की मौत, पांच लोग घायल

खबर शेयर करें -

भारी बारिश से बरसाती नाले में बही मैक्स, एक महिला की मौत, पांच लोग घायल

टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग में बरसाती रपटे में मैक्स जीप बही,

पहाड़ों में भारी बरसात के कारण उफान पर था बरसाती नाला

एक महिला ही मौत की सूचना,एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन,

पांच को रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय लाया गया।

एसडीआरएफ जल पुलिस का रेस्क्यू अभियान है जारी

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

एसडीएम पुलिस एसडीआरएफ फायर टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान में है जुटी,

जीप में कितने लोग सवार थे अभी नहीं है जानकारी,

बरसात के चलते उफान पर था पूर्णागिरी मार्ग पर बरसती नाला

आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को टनकपुर एसडीएम द्वारा टीम को सूचित किया गया कि किरोला नाले में एक वाहन फंसा हुआ है , जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए 02 टीमें रवाना हुई। एसडीआरएफ की एक टीम ने 1.5 किमी सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य शुरू किया जबकि दूसरी टीम बरसाती नाले के अंतिम सिरे शारदा नदी के पास से सर्च एंड रेस्क्यू शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  खाती और वनलेख के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए

एसडीआरएफ टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन में 09 लोग सवार थे। जिनमें से 03 लोगों को पूर्व में ही पोकलैंड के द्वारा निकाला जा चुका था। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगो की सहायता के साथ कड़ी मशक्कत से 04 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जिसमें से 01 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 02 व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार की जा रही है।

Share on whatsapp