logo

रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 4 करोड़ की एनसीईआरटी किताबें बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जिले में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें बरामद की हैं। बरामद पुस्तकों की कीमत करीब तीन से चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में एनसीईआरटी की किताबें रखी हुई मिलीं। मौके पर किताबों से भरा एक ट्रक भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कीरतपुर स्थित गोदाम से एनसीईआरटी की किताबें ट्रक के माध्यम से कहीं भेजी जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी और संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अगली सुबह दिनेश कुटौला और हरेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई। जांच के दौरान अंदर बड़ी मात्रा में किताबें मिलीं। प्रारंभिक जांच में किताबों की बिलिंग फर्जी होने की आशंका भी जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने एनसीईआरटी की किताबों की छपाई के लिए केवल तीन प्रिंटर्स को अधिकृत किया है। ऐसे में गोदाम में इतनी बड़ी संख्या में किताबों के मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना एनसीईआरटी और शिक्षा विभाग के निदेशालय को दे दी गई है। फिलहाल गोदाम को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को एनसीईआरटी की टीम रुद्रपुर पहुंचकर पूरे मामले की जांच

Share on whatsapp