logo

धपोला सेरा में तेज आंधी से दो मकानों और सेम मंदिर परिसर को नुकसान, टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। रविवार शाम आई तेज हवा और आंधी के कारण ग्राम सभा धपोला सेरा में दो आवासीय मकानों को नुकसान पहुंचा। तेज हवा के चलते जड़ से उखड़ा तुन का पेड़ दो मकानों पर गिर गया, जिससे मकानों को क्षति पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

इसी दौरान ग्राम देवता शैम मंदिर परिसर में वर्षों पुराना बाज का पेड़ भी जड़ से उखड़कर गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर संघर्ष वाहिनी मुखर, प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा के कारण दोनों पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने इसे बड़ा हादसा टलना बताया, क्योंकि पेड़ गिरने के समय आसपास लोगों की आवाजाही हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने शामा-लीती क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp