शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में एलटीएम तथा आईईसी सामग्री निर्माण कार्यशाला तथा प्रदर्शनी विधिवत रूप से सम्पन्न हो गयी है। कार्यशाला में प्रथम दिवस पर शिक्षकों के द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री को तैयार किया गया तथा द्वितीय दिवस में उसकी प्रदर्शनी लगाई गयी। निर्माण की जाने वाली सामग्री मुख्य रूप से बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान पर केंद्रित रही। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डीसी सती ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला के माध्यम से तैयार सामग्री से कक्षा कक्ष में शिक्षण करने पर छात्रों की बुनियाद निश्चित तौर पर मजबूत होगी। जिससे भविष्य में अन्य विषयों को आत्मसात करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि शिक्षकों ने इस कार्यशाला को अपने शिक्षण कौशल में सुधार हेतु बहुत ही उपयोगी बताया है।भाषा तथा गणित वर्ग में जनपद स्तर से 5-5 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। भाषा वर्ग में दिनेश डंगवाल, रेनू जोशी, सुशीला तिवारी, नीता अल्मियॉ, शहाना बानो तथा गणित वर्ग में भगवती गोस्वामी, अजय प्रकाश जोशी, अंजना मेर, बलवंत सिंह तथा दिव्या धामी जनपद का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे।
कार्यक्रम में निर्मित सामग्री का मूल्यांकन एवं निर्णायक का कार्य शिक्षक मोहन सिंह धामी, नीरज जोशी, बलवंत सिंह टाकुली तथा डाॅ. उर्मिला बिष्ट कन्याल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बलवंत सिंह कालाकोटी, नीता अल्मियां, उपेन्द्र मेहता, प्रकाश चन्द्र चौबे, शहाना बानो, अजय जोशी समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
