logo

बागेश्वर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, ललित सिंह रहे अव्वल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला प्रशासन बागेश्वर के निर्देशन में खेल विभाग द्वारा जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ओपन बालक (8 किमी) एवं ओपन पुरुष (10 किमी) वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित,व्यापारी हित कोष बनाने का निर्णय

दौड़ का शुभारंभ भागीरथी बाईपास से कैप्टन नारायण सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया, जबकि समापन डिग्री कॉलेज गेट पर हुआ। प्रतियोगिता में कुल 120 धावकों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। ओपन बालक वर्ग के विजेता प्रथम स्थान पर ललित सिंह रहे, जबकि हिमांशु सिंह ने द्वितीय और विक्की कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पंकज मेहरा चतुर्थ, विजय कुमार पंचम एवं राहुल मेहरा षष्ठम स्थान पर रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेन्द्र सिंह दफोटी, गणेश सिंह धपोला, सुंदर सिंह गड़िया, नीरज पांडे सहित कोचिंग प्रशिक्षकों एवं पुलिस विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से पोथिंग इंटर कॉलेज भवन ध्वस्त, विधायक ने किया निरीक्षण, जल्द नए भवन निर्माण का भरोसा
Ad
Share on whatsapp