logo

कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व अभद्रता करने के एक आरोपी को गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने, मारपीट व अभद्रता करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में लिप्त तीन अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पांच मार्च को पीड़िता ने कोताली में तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि चार मार्च को जब वह अपने पति के साथ स्कूटी से मालता रोड पर जा रही थी। तभी पवन कनवाल पुत्र भगवत कनवाल व तीन अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की। इतना ही नहीं गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर चारों के खिलाफ धारा 64(1), 62, 75, 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय पवन कनवाल पुत्र भगवत सिंह कनवाल निवासी ग्राम मालता को आरे रोड स्थित मंडलसेरा बाईपास स्थित आरे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
Ad
Share on whatsapp