logo

उत्तरांचल प्रांत अभ्यास वर्ग में करन गढ़िया बने बागेश्वर के जिला संयोजक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अखिल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तरांचल प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग में करन गढ़िया को बागेश्वर जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन ने यह जिम्मेदारी उन्हें जिले में परिषद के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  मलसूना में 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, करंट लगने का आरोप

जिला संयोजक नियुक्त होने के बाद करन गढ़िया के बागेश्वर आगमन पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का भारी विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन के बाद जिला कार्यालय तक निकाला मार्च,निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

स्वागत कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा जिले में परिषद के विस्तार एवं सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। करन गढ़िया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा बागेश्वर जिले में परिषद के कार्यों को नई गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp