logo

10 मीटर एयर पिस्टल में कल्पेश का शानदार प्रदर्शन, नेशनल टीम ट्रायल के लिए क्वालिफाई

खबर शेयर करें -

15 वर्षीय कल्पेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय शूटिंग में बनाई पहचान

बागेश्वर। नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन उत्तराखंड के उभरते हुए 15 वर्षीय पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 600 में से 558 अंक अर्जित किए और भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग टीम के ट्रायल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित करने वाले खिलाड़ी भारतीय शूटिंग टीम में प्रवेश के लिए होने वाले ट्रायल में भाग ले सकते हैं। वर्ष भर में भारतीय टीम के लिए कुल 12 ट्रायल आयोजित किए जाते हैं। कल्पेश ने इस मानक को सफलतापूर्वक पार कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले सप्ताह ही कल्पेश उपाध्याय ने 25 मीटर .22 पिस्टल शूटिंग में 600 में से 534 अंक प्राप्त कर नेशनल क्वालिफिकेशन हासिल किया था। एक ही सप्ताह के अंतराल में दो राष्ट्रीय क्वालिफिकेशन प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है। यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई करने के लिए जहां 515 अंक आवश्यक होते हैं, वहीं कल्पेश ने इस स्तर से कहीं अधिक अंक अर्जित किए। कल्पेश उपाध्याय मूल रूप से बागेश्वर के निवासी हैं और उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के पुत्र हैं। वे नौ वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं और वर्तमान में होम स्कूलिंग के साथ पूर्णकालिक प्रशिक्षण लेते हुए ओलंपिक लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Ad
Share on whatsapp