logo

अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में अंतर- महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओ के माध्यम से ही छात्र छात्राओं का पूर्ण विकास हो पाता है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्र के छात्रों को खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का है। प्रतियोगिताओ के लिए 18 महाविद्यालय के छात्र छात्राओ के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। यह अंतर- महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 18 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें अभी करीब 100 से अधिक प्रतिभागी पहुंचे है। आज पहले दिन हुवी प्रतियोगिता के 10 हजार मीटर दौड़ में माया ने प्रथम स्थान, ऊषा धवल द्वितीय तथा रिया तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 800 मीटर दौड़ में कविता रावत ने प्रथम, मनीषा कोरंगा ने द्वितीय तथा क्षितिज एवं शीतल भट्ट तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति सतपाल सिंह विष्ट ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करता है। वहीं बागेश्वर के पं. बद्रीदत्त पांडे कैंपस के निदेशक डॉ. कमल किशोर ने कहा कि ऐसी अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिताएँ छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से छात्रों में आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार
Ad
Share on whatsapp