logo

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान, कुल 61 लोगों पर कार्रवाई—यातायात उल्लंघन, हुड़दंग और तम्बाकू सेवन पर कसा शिकंजा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में सड़कों पर सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ अभियान संचालित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 41 व्यक्तियों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना कागज़ात vehicle चलाने तथा अन्य उल्लंघन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत बाजीरौट में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 100 लोगों की हुई जांच

वहीं धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले 13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू/गुटका सेवन करने वाले 07 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

पुलिस टीम ने इस दौरान आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग दें। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp