logo

भेषज संघ की औषधीय जड़ी-बूटी नर्सरी का निरीक्षण, स्वरोजगार की संभावनाओं पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बिलौना स्थित जिला भेषज संघ, बागेश्वर की औषधीय जड़ी-बूटी नर्सरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भेषज संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, सचिव हुकुम सिंह कुंवर एवं पंकज टम्टा के साथ औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन और स्थानीय किसानों के लिए स्वरोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बागेश्वर में बैठक, सुविधाओं के विस्तार की मांग

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध वनौषधि विरासत के संरक्षण और उसे आजीविका, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही औषधीय पौधों के उत्पादन और प्रसंस्करण के माध्यम से स्थानीय युवाओं और किसानों को रोजगार से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share on whatsapp