logo

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रि ने लगातार बढ़ते कोविड के मामलो को देखते हुए बुलाई समीक्षा बैठक,ले सकते है बड़ा निर्णय।

खबर शेयर करें -

विदेशों में लगातार बढ़ते कोवीड के मामलो के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्री अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार करते हुए आज कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करेंगे।

स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक,नीति आयोग के सदस्य तथा टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई, बेरोजगारी और जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वायरस के नए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित पाए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने का आग्रह किया। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि इस तरह की कवायद देश में वायरस के नए स्वरूप का समय पर पता लगाने में सक्षम होगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी

उन्होंने उल्लेख किया कि जांच-निगरानी-उपचार-टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को सीमित करने में सक्षम रहा है और साप्ताहिक आधार पर लगभग 1,200 मामले सामने आ रहे हैं। भूषण ने कहा कि कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अभी भी दुनिया भर में बनी हुई है। जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला

भूषण ने कहा की जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील और चीन में मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के माध्यम से वायरस के स्वरूपों पर नजर रखने के लिए संक्रमण के मामलों के नमूनों का पूरा जीनोम अनुक्रमण तैयार करना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp