उधम सिंह नगर में उस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में एक महिला व एक पुरुष की 2 पाव और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली की बोर नदी में एक पाव दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर एक और पाव और एक पंजा नदी में मिला। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, जल पुलिस सहित आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से शवों की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।



