logo

रेडक्रॉस सोसायटी के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन स्थितियो से कराया रूबरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आज दूसरे दिन उप सचिव व मास्टर ट्रेनर हरीश शर्मा ने संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी। और आपदा के प्रकार, आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया। आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां भी दी गई। जिसमें आपदा उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना,प्राथमिक उपचार,आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ जिला आपातकालीन व राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के टोल फ्री नंबर की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई। इस दौरान हिमाशू जोशी, आर पी कांडपाल सहित अन्य स्वयसेवी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp