बागेश्वर : पूर्व नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा आयोजित होली महोत्सव पुरुष प्रतियोगिता में उत्साह, उमंग और पारंपरिक होली गीतों की गूंज के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नगर के विभिन्न होली दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में होली कमेटी आदर्श कॉलोनी बागेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर जय माँ कोट भ्रामरी होली क्लब भेटागूंठ गरुड़ की टीम रही। तृतीय स्थान होली ग्रुप मनकोट तथा सांत्वना पुरस्कार होली ग्रुप चामी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री शंकर सिंह कोरंगा मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि होली जैसे पर्व आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मण सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सभासद नवीन रावल, जनार्दन लोहमी, हेम जोशी, पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, विजय वर्मा, अंकुर उपाध्याय, नीरज मनवाल, प्रमोद मेहता, शेर सिंह बिष्ट और मनोज बचखेती, कवि जोशी, उमेश चन्द्र साह आदि उपस्थित थे।








