logo

RSS शताब्दी वर्ष के तहत गृह संपर्क अभियान का बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ रविवार को बाबा बागनाथ मंदिर परिसर से हुआ। संघ के पदाधिकारियों और नगर के सभी स्वयंसेवकों ने पूजा-अर्चना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। सुबह स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में बाबा बागनाथ मंदिर पहुँचे, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना आयोजित की गई। मंत्रोच्चार और प्रार्थना के बीच अभियान के सफल संचालन और समाज में सकारात्मक संवाद बढ़ने की प्रार्थना की गई। मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में नगर के अनेक स्वयंसेवक, वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल रहे। संघ कार्यकर्ता भूपेश मिश्रा ने बताया कि RSS अपने शताब्दी वर्ष को सेवा, संपर्क और समरसता पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहा है। गृह संपर्क अभियान इसी क्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के कार्यों की जानकारी देंगे, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे, और सांस्कृतिक तथा सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देंगे। अभियान की शुरुआत में नगर के अधिकांश स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने शताब्दी वर्ष के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बताया कि गृह संपर्क अभियान आने वाले कई दिनों तक चलेगा, जिसमें नगर के वार्डों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जाएगा। संघ कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य समाज के व्यापक वर्गों तक पहुँचना, सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेवक को निर्धारित क्षेत्र सौंपा गया है और अभियान को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान संजय साह जगाती,विवेक तिवारी,आदर्श कथायत,पंकज दुबे,कमल बनकोटी,गोबिंद जगाती,प्रशांत तिवारी और विजय वर्मा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आपदा के बीच मूलभूत पैदल रास्ता भी हुआ दुश्वार, दुणीं-पन्याती-बीथी मोटर मार्ग 10 दिनों से बंद
Ad
Share on whatsapp