logo

81 बटालियन एनसीसी में तैनात हवलदार की डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। 81 यूके बटालियन एनसीसी बिलौना में तैनात हवलदार की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी श्याम राणा पुत्र विष्णु राणा उम्र 32 साल 81 के बटालियन एनसीसी बिलौना में तैनात था। शुक्रवार को वह सरयू नदी में डूब गया। साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाल संजय बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को उसके परिजनों के पास भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp