logo

परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया पर हवन-यज्ञ, प्रसाद वितरण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मन्डल शेरा बाइपास स्थित राम मंदिर में रविवार को परशुराम समिति के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर के वरिष्ठ व्यापारी हरीश परिहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कपकोट में एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक शवयात्रा

इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में कवि जोशी, विजय परिहार, अंकुर उपाध्याय, दर्शन जोशी, विनोद थापा, रूद्रा पांडे सहित संस्कार भारती के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग

आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है तथा समाज में आपसी सौहार्द मजबूत होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp