logo

खेलो इंडिया के मंच पर बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, बागनाथ क्लब आगे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत नुमाइश खेत मैदान में आयोजित अस्मिता अंडर-16 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में जिम कार्बेट इंटरनेशनल ने आनंदी एकेडमी को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में बागनाथ फुटबॉल क्लब ने आनंदी एकेडमी को 2-1 से पराजित किया। वहीं तीसरे मुकाबले में बागनाथ फुटबॉल क्लब ने जिम कार्बेट इंटरनेशनल को 1-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडे ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान बागनाथ फुटबॉल एकादमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, कविता खेतवाल, किशोर कुमार, दिलीप मेहरा, विजय रावत और महिपाल गड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
Ad
Share on whatsapp