logo

जिला अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 255 मरीजों की हुई जांच

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अस्पताल में रविवार को राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, बरेली के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 255 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति सरिता गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में गायत्री विद्या मंदिर ने मारी बाजी

शिविर के दौरान मरीजों की ईको जांच के साथ ही न्यूरो विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। इसके अलावा पेट और लिवर संबंधी बीमारियों की भी जांच कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बंदरों के आतंक से राहत दिलाने को वन विभाग की पहल, 35 बंदरों का रेस्क्यू

इस दौरान डा निर्मल्या साहा, डा नितिन अग्रवाल और डा दिपेश अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर के संचालन में प्रबंधन टीम से ऋषभ ने सहयोग किया।

शिविर का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उठाया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे दूरदराज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Share on whatsapp