logo

दयांगण में ताइक्वांडो, योग और फिटनेस का निःशुल्क शिविर जारी, बच्चों से लेकर वरिष्ठजन तक दिखा उत्साह

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दयांगण स्थित बागेश्वर ताइक्वांडो एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में दस दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर योग, फिजिकल फिटनेस और ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 6 वर्ष से लेकर वरिष्ठजनों तक के प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। शिविर में न केवल शारीरिक प्रशिक्षण बल्कि ‘बेस्ट डाइट फॉर ऑल’ जैसी उपयोगी जानकारियां भी दी जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सिमार गांव में सांप के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रशिक्षण का संचालन दयांगण पेट्रोल पंप के पास ताइक्वांडो एकेडमी परिसर में किया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षकों कमलेश तिवारी, गोकुल खेतवाल, विवेक नेगी आदि के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योग, ताइक्वांडो की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस के व्यावहारिक अभ्यास भी कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में बागनाथ मंदिर के अंदर पहुंच रहा पानी,प्राचीन धरोहर के संरक्षण पर उठे सवाल,पुरातत्व विभाग पर अनदेखी का आरोप

एकेडमी संचालक श्री डी.एस. परिहार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। शिविर में अब तक दर्जनों प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं और यह आमजन के लिए एक बेहतरीन अवसर है जहां वे निःशुल्क नई चीजें सीख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेडक्रॉस ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, संरक्षण का लिया संकल्प

प्रशिक्षण आगामी दिनों तक जारी रहेगा और इच्छुक लोग अब भी इसमें भाग लेकर लाभ उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp