logo

ब्रेकिंग: कपकोट में कार हादसे में चार की मौत, दो लोग हुए घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट के रमाडी में सड़क हादसे में चार लोगों के मौत की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

कपकोट के दूरस्थ बिचला दानपुर के कनौली रमाडी सड़क पर आज शाम एक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस गई है। जांच के बाद मृतकों की पुष्टि की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp