logo

पूर्व ज़िप अध्यक्ष और निर्वतमान ज़िप सदस्य हरीश ऐठानी ने सदस्यता समाप्ति को बताया राजनीति से प्रेरित।

खबर शेयर करें -

राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया..
उन पर लगाए गए सारे आरोप निराधार व बेबुनियाद : हरीश ऐठानी

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा भाजपा कांग्रेस की बढ़ती ताकत से बौखलाहट में लोकतंत्र का गला घोट रही है।

पूर्व जिपं अध्यक्ष और निवर्तमान जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने सदस्यता समाप्त किए जाने के निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने इसे आगामी पंचायत चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ती ताकत को देखते हुए सरकार की बौखलाहट बताया। कहा कि भाजपा उन्हें चुुनाव में हरा नहीं पाई तो राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

पर्यटक आवास गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि उन पर पूर्व विधायक ने आरोप लगाए हैं। आरोपों में कहीं भी वित्तीय अनियमितता की बात नहीं कही गई है। जिन बिंदुओं को उठाया गया है, वह जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, वित्त नियंत्रक, ‌निविदा समिति आदि की संस्तुति के अनुसार होते हैं। बावजूद इसके जांच केवल अध्यक्ष की कराई गई। 28 अप्रैल को सदस्यता समाप्त करने का आदेश उन्हें पांच मई की सुबह मिलता है, जबकि इससे पहले वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आखिर पत्र उनके पास आने की बजाय कैसे वायरल हो गया, यह भी जांच का विषय है। आदेश में पत्र में इस बात का उल्लेख है कि शिकायत तीन प्रतियों में शपथ पत्र के माध्यम से नहीं की गई, जो प्रक्रियात्मक त्रुटि है। बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वह इस मामले को लेकर विधिक राय ले रहे हैं और न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है।

वही पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने बताया की कांग्रेस भाजपा के षडयंत्र से डरने वाली पार्टी नही है। भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है लगातार विपक्ष के सदस्यो को टारगेट करना और उनकी जांच कराने के अलावा कुछ नही कर रही है। उन्होंने कहा की कितना हास्यपद है की सरकार स्कूलों को शिक्षक मुहैया नही करा पा रही है वही बच्चो के शिक्षको के आंदोलन को देखते हुए जिला पंचायत ने स्कूल को शिक्षक मुहैया कराया और उस स्कूल से उसके बाद पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत का धन्यवाद करने की जगह उन्होंने शिक्षक स्कूल में केसे दिए इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर हम सड़क से लेकर सदन तक जायेगे। न्यायालय से इसका जवाब जल्द ही मिल जायेगा। क्योंकि न्यायालय से ही हमे न्याय की उम्मीद है।

वही इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्सवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपा धपोला,पूर्व अध्यक्ष लोकमणि पाठक,नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, रंजीत दास, पूजा आर्या, सुरेश खेतवाल सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp