logo

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण में बजट सत्र नही होने पर जताई नाराजगी,कहा कांग्रेस लाएगी निंदा प्रस्ताव

खबर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार के विधानसभा सत्र को गैरसैंण में कराकर देहरादून में कराने पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र आहूत न किया जाना महापाप है,पहाड़ की अनदेखी है।

चंपावत उपचुनाव पर हरीश रावत ने दावा किया है कि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी भारी मतों से जीत रही हैं। चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की जीत होगी। चंपावत उपचुनाव में भाजपा को एक चपत तो लगनी चाहिए और अगर चंपावत उपचुनाव में भाजपा को चपत नहीं लगी तो इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज एक और पाप कर दिया है जो बजट सत्र गैरसैंण में होना था अब देहरादून में होने जा रहा है। इसको उन्होंने विधानसभा की अवमानना बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधायक दल के नेता और विधायकों से आग्रह करेंगे विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाये।उन्होंने कहा कि भाजपा चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को कमजोर बता रही है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मां दुर्गा के समान है। कहा कि महिला कभी भीमसेन नहीं होती है परंतु महिला का आत्मबल उसको दुर्गा का रूप देता है और चंपावत की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी भी भाजपा रूपी अलोकतांत्रिक शक्ति के लिए दुर्गा के समान है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में जलप्रलय के बाद कपकोट प्रशासन अलर्ट, नेपाल में मौजूद कमलेश के सुरक्षित होने की पुष्टि

साथ ही मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर इस को निराशा के 8 साल बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 8 साल में लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को समाप्त किया जा रहा है वो चिंता का विषय है। भारत ने आजादी की लड़ाई लड़कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को खड़ा किया था जिसको मोदी सरकार समय-समय पर नष्ट करने का काम कर रही है, जो चिंता का विषय है। केवल कुछ उद्योगपतियो के हाथ मे देश की बागडोर सौपी जा रही है। देश को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp