logo

कोरोना काल के बाद पहली बार धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार, करोड़ों का हुआ कारोबार

खबर शेयर करें -

धनतेरस के दिन बाजार खरीदारों से गुलजार रहे सुबह से लेकर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। अच्छा कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे पर भी रौनक देखी गई।

कोरोना के बाद पहली बार लोगों ने धनतेरस के दिन खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाया, जिसका असर रहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर सर्राफा बाजार तक और आतिशबाजी से लेकर बर्तन की दुकानों तक भारी भीड़ लगी रही। बागेश्वर जिले में व्यापारी नेताओं के अनुसार 15 से 20 करोड रुपए के कारोबार होने का अनुमान है।
धनतेरस के दिन लोगों ने कार , बाइक और स्कूटी जमकर खरीदे, जबकि बर्तनों की बिक्री भी काफी तेज रही। स्वर्णकारों की दुकानों में भी पिछली बार की तुलना में इस बार अच्छी भीड़ देखी गई, वहीं लोगों ने आतिशबाजी भी जमकर खरीदी। मिठाई, खिल, खिलौने, कपड़े समेत अन्य रोजमर्रा के सामग्री भी खूब बिकी। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की दुकानों में अच्छी खरीदारी हुई है। कोरोना के बाद खरीदारों में पहली बार इस तरह का उत्साह दिखा है।जिसका व्यापारियों को काफी लाभ होता हुआ दिख रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp