logo

थिएटर एन एजुकेशन के तहत पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें -

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में थिएटर इन एजुकेशन की पांच दिवसीय कार्यशाला आज से प्रारंभ हो गयी है। जिसमे डीएलएड के प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम व हेंमत बिष्ट ने सिखाए कला के गुर।

थिएटर एन एजुकेशन के तहत कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान प्राचार्य डॉ शैलेंद्र सिंह धपोला ने कहा कि हमें थिएटर इन एजुकेशन की महत्ता को समझते हुए कक्षा कक्ष तक नाट्य कला को सीखने सिखाने की एक विधा के रूप में ले जाना है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि थियेटर एक जीवन कला के साथ साथ संजीवता और मानवता से बंधी होती है। जीवन के विविध रंगों को मंच पर प्रस्तुत करने की जीवंत विधा है जिसमें समस्त कलाओं और कौशलों का समावेशन है इसलिए इस विधा में समावेशित कौशलों का डीएलएड प्रशिक्षुओ को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।जिससे वे बच्चों के गहरे भावों, विचारों को अभिव्यक्ति दे पाए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों असीम ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में हो एवं उनके व्यक्तित्व में संतुलन लाया जा सके ,जिससे वह स्वस्थ समाज के निर्माण में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कार्यशाला में नैनीताल से प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध उद्घोषक हेमंत बिष्ट के साथ मनोज कुमार, संजय कुमार एवं नवीन बेगाना द्वारा 5 दिनों तक डीएलएड प्रशिक्षु को थियेटर विधा के गुर सिखाए जाएंगे। प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम ने कहा कि नाट्य कला अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है । हम पिछले कई वर्षों से रंगमंच को परिष्कृत करने में प्रयासरत है।
वही हेमंत बिष्ट ने कहा कि हम आपके साथ पांच दिनों तक रचनात्मकता के साथ जुड़े रहेंगे। और प्रयास रहेगा कि सभी एक ऐसे समाज का निर्माण करने में सहायक हो जो नाटकीय विधा के परिपूर्ण हो। वही कार्यक्रम में डॉ राजीव जोशी, डॉ दयासागर डॉ चंद्रमोहन जोशी, रवि जोशी डॉ मनोज कुमार, डॉ कुंदन रावत, डॉ संजय गुरुरानी, संदीप जोशी, केपी चंदोला बृजेश जोशी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp