logo

मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पर हुवा हमला, हुई मौत।

खबर शेयर करें -

पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पर कुछ अज्ञात लोगों ने दिन दहाड़े फायरिंग की। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पंजाब सरकार ने हाल ही में कई लोगों की सुरक्षा वापस ली थी। इसी क्रम में मूसेवाला की भी सुरक्षा एक दिन पहले ही वापस ली गई थी। मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रणजीत राय ने बताया कि अस्पताल में तीन लोगों को लाया गया। जिनमें से सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। दो अन्य लोग भी लाए गए थे उन्हें रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की मानसी जोशी को मिला ‘वुमेन आइकन अवार्ड-2026’

मूसेवाला को कई अपराधियों से धमकियां मिल रहीं थीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव भी लड़ा था। पिछले साल सितंबर में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। उनका असल नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। वह मनसा जिले के रहने वाले थे। उनकी माता गांव की सरपंच हैं। उनकी गायकी जरा हटकर थी। लोग उन्हें गैंगस्टर रैप गायक बताते थे। उनके गानों में अक्सर बंदूकें दिख जाती थीं। लोगों का कहना है कि वह बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते थे। उनके एक गाने को लेकर खूब विवाद भी हुआ था। लोगों ने कहा कि उन्होंने सिख योद्धा की छवि को खराब किया है। विवाद बढ़ने के बाद मूसेवाला ने माफी भी मांग ली थीम उनका एक गाना संजू खासा लोकप्रिय हुआ था। मान सरकार ने पंजाब में अब तक 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली है। सरकार का कहना है कि इन लोगों को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। पंजाब के डीजीपी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी सरकार को दूसरे मामलों में जवानों की जरूरत है इसलिए यह निर्णय लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मांन ने ट्वीट कर कहा कि बख्से नही जायेगे हमलावर।

यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp