देहरादून : डोईवाला थाना क्षेत्र के लाल तप्पड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मौके से एक बदमाश फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह ने मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दून अस्पताल के बाहर युवक की हत्या की थी। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे चार जिंदा कारतूस और खाली खोखे बरामद हुए हैं। सोहेल खान, सानु और जावेद के रूप में बदमाशों की पहचान हुई है। यह सभी बदमाश देहरादून के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। गोलीकांड का खुलासा करने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को दस हजार रुपए का इनाम दिया।








