logo

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन डायट बागेश्वर में योग पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बागेश्वर में आयोजित पाँच दिवसीय शारीरिक शिक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिविर में योग गुरु श्री केशवानंद जोशी द्वारा शिक्षक प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी विनय कुमार सहित जिले के सभी शिक्षक प्रशिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

योग शिविर के दौरान योग गुरु श्री केशवानंद जोशी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान आधुनिक जीवनशैली में योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शीर्षासन, ताड़ासन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का अभ्यास कराते हुए बच्चों में शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जल बचाओ, वृक्ष बढ़ाओ: चाल-खालों के साथ पौधारोपण का अनूठा मॉडल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि शारीरिक शिक्षा बच्चों के समग्र विकास के लिए अनिवार्य है। वहीं डायट प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालयों की दैनिक दिनचर्या में योग एवं नियमित व्यायाम को शामिल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, जिला खेल समन्वयक (प्रारंभिक) महिपाल गड़िया, कुन्दन कालाकोटी, राजेश सहित डायट बागेश्वर के सभी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. हरीश जोशी एवं श्रीमती रुचि पाठक के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp