logo

कौशलम एक्सपो में डोबा इंटर कॉलेज प्रथम, पोथिंग-नाचती दूसरे व तीसरे स्थान पर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय एक्सपो उत्साहपूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक्सपो में जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 एवं 12 के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचार, उत्पाद एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत कर प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्येक विद्यालय से दो विद्यार्थियों की टीम ने भाग लेते हुए अपने-अपने आइडिया और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में जीआईसी डोबा बागेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीआईसी पोथिंग कपकोट द्वितीय और जीआईसी नाचती कपकोट तृतीय स्थान पर रहे। विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका रूचि पाठक, रविंद्र नाथ गोस्वामी एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन से कविता देवली ने निभाई। मंच संचालन डॉ. राजीव जोशी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने समाजोपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम समन्वयक दया सागर ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास होता है। इस दौरान चक्षुषपती अवस्थी, डॉ. सी. एम. जोशी, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. बी. डी. पाण्डेय, डॉ. उर्मिला बिष्ट, डॉ. दीपा जोशी, पूजा लोहनी, डॉ. संदीप जोशी, उमा नेगी, सुबोध कैंतुरा, नीरू शर्मा, जानकी, मनीषा, भावना, महिपाल, का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp