बागेश्वर। जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर के तत्वावधान में आयोजित बेल्ट टेस्ट का पुरस्कार एवं परिणाम वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले जिले भर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले में खेल गतिविधियों को और मजबूती देने पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में यदि किसी खेल ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, तो वह ताइक्वांडो है। बागेश्वर के खिलाड़ी लगातार राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रखने का संदेश दिया। वही विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बागेश्वर की पहचान लगातार मजबूत हो रही है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ताइक्वांडो खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाले समय में यह उपलब्धियां और भी बढ़ेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि बेल्ट टेस्ट का उद्देश्य खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं प्रगति का मूल्यांकन करना है, जिससे खिलाड़ी भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकें। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव किशोर कुमार ने किया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार, शशिकांत नेगी, विवेक तिवारी, प्रेम सिंह, जिला उपाध्यक्ष गणेश धपोला, सहसचिव जगदीश उपाध्याय, दीपक रौतेला, गौरव जोशी, लक्की गोस्वामी, प्रियाशु सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।








