logo

बागेश्वर की ग्राम सभा वज़्यूला में आवारा गौवंश की समस्या पर जिला पंचायत अध्यक्ष का आश्वासन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले की ग्राम सभा वज़्यूला में लंबे समय से आवारा गौवंशों के कारण उत्पन्न समस्या को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवारा गौवंशों से आमजन को हो रही असुविधा और किसानों की फसलों को पहुंच रहे नुकसान को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के सहयोग से आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर आवारा गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौ सदन भेजने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें। पशुओं को आवारा छोड़ना न केवल कानूनन अनुचित है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं, फसलों के नुकसान और सामाजिक असुविधा की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि पशुधन की समुचित देखभाल सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, ग्राम प्रधान शंकर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की दिशा में उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp