बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय एलटीएम मीट नवसृजन–2026 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कार्यक्रम डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश के आठ जनपदों के डाइट संस्थानों से आए 120 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि किशन सिंह मलडा रहे। विशिष्ट अतिथि भास्करानंद पांडे प्राचार्य डीडीहाट, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशा राम चौधरी एवं डाइट प्राचार्य चक्षुपति अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि नवसृजन के अंतर्गत गणित, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी सहित विभिन्न विषयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य भावी शिक्षकों में नवाचार और रचनात्मकता विकसित करना था।
प्रतियोगिता परिणाम
गणित में अल्मोड़ा की भूमिका ने प्रथम, नैनीताल के रितेश मनराल ने द्वितीय और बागेश्वर के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पर्यावरण अध्ययन में पिथौरागढ़ के त्रिभुवन सिंह व दिव्या पुनेठा प्रथम रहे।
अंग्रेजी में अल्मोड़ा के रीता रावत व जितेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
हिंदी में चंपावत के ललित रावत व ललित नरियाल प्रथम रहे।
वहीं विशेष श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ नवाचार में नैनीताल की शगुन, बहु-विषयक में उधम सिंह नगर की मेधा मिश्रा और कम लागत उत्कृष्ट में उत्तरकाशी के राहुल सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में समन्वयक रवि जोशी, डॉ. के.एस. पांडे, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. संदीप जोशी, डॉ. बी.डी. पांडे, रुचि पाठक, डॉ. दीपा जोशी, पूजा लोहनी सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।








