logo

उपायुक्त ने किया गरुड़ बाजार का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, 6 नमूने जांच को भेजे

खबर शेयर करें -

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,गरुड़ बाजार में कालातीत खाद्य सामग्री नष्ट, 6 नमूने जांच को भेजे

बागेश्वर। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को कौसानी और गरुड़ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल व्यवसायियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जबकि गरुड़ बाजार में औचक निरीक्षण के दौरान कालातीत खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। साथ ही दूध, पनीर और दालों के छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। उपायुक्त कुमाऊँ मंडल खाद्य सुरक्षा डॉ. राजेंद्र सिंह कथायत, सहायक आयुक्त बागेश्वर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा का प्रहरी घर नहीं लौट सका, जहरखुरानी का शिकार बने BSF हेड कॉन्स्टेबल सत्यपाल सिंह, सफर बना जिंदगी का आखिरी पड़ाव

होटल व्यवसायियों को दिए नियमों के पालन के निर्देश

अभियान की शुरुआत कौसानी में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों के लिए आयोजित कार्यशाला से हुई। अधिकारियों ने व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसएआई) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।

गरुड़ बाजार में औचक निरीक्षण

कार्यशाला के बाद विभागीय टीम ने गरुड़ बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। वहीं दुकानों में रखी अवधि पार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार की मौत, दो गंभीर घायल

छह खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग ने विभिन्न दुकानों से दूध, पनीर और दालों के कुल छह नमूने एकत्र किए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य से समझौता नहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकानों से तत्काल अवधि पार खाद्य सामग्री हटाएं और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। विभाग ने यह भी कहा कि जनहित में इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन का चरणबद्ध आंदोलन जारी,दूसरी पारी का कार्य पूर्णतः ठप
Ad
Share on whatsapp