logo

भेषज विकास इकाई का हो पुनर्गठन, सेवा नियमावली लागू करने की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड, बागेश्वर के अध्यक्ष संजय साह जगाती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भेषज विकास इकाई के पुनर्गठन, सेवा नियमावली लागू करने तथा जिला भेषज सहकारी संघ के लिए कार्यालय भवन, जड़ी-बूटी संग्रहण गोदाम और कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2003 में उत्तराखण्ड को “हर्बल स्टेट” घोषित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2006 में सहकारिता विभाग की जड़ी-बूटी योजना को भेषज विकास इकाई के रूप में उद्यान विभाग में शामिल किया गया। लेकिन आज तक इस इकाई का निर्धारित कैडर और सेवा नियमावली नहीं बन सकी है। इसका परिणाम यह है कि कई कर्मचारी 30 से 35 वर्षों की सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और विभागीय कार्यक्षमता पर भी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में पांच दिवसीय बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

ज्ञापन में कहा गया कि बागेश्वर जनपद में जड़ी-बूटी उत्पादन, संग्रहण और विपणन की अपार संभावनाएं हैं। यदि भेषज विकास इकाई का पुनर्गठन कर सेवा नियमावली लागू की जाती है तो मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी विकास योजना को गति मिलेगी और राज्य को हर्बल स्टेट बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भैसखाल में कलमठ ध्वस्त, बागेश्वर और बेरीनाग के बीच आवागमन प्रभावित

इसके अलावा जिला भेषज सहकारी संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वर्तमान में संघ का कार्यालय पिछले 20 वर्षों से किराये के भवन में संचालित हो रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कार्यालय भवन, जड़ी-बूटी संग्रहण गोदाम तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  तीन सप्ताह के अभियान से चमका नीलेश्वर मंदिर मार्ग, स्वयंसेवकों ने हटाया भारी मात्रा में कचरा
Ad
Share on whatsapp