बागेश्वर : सोबन सिंह जीना विश्वविद्याय के तत्वावधान में यहां आयोजित पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया है। आठ गोल्ड मेडल के साथ डिग्री कॉलेज टनकपुर चैंपियन रहीं। तीन गोल्ड के साथ पिथौरागढ़ कैंपस उपविजेता बनीं। इसके अलावा हाफ मैराथन कपकोट डिग्री कॉलेज के राहुल ने जीती। विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिए। बीडी पांडेय कैंपस मैदान में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। डिग्री कॉलेज टनकपुर की टीम को चैंपियन ट्रॉफी दी गई। उनकी टीम ने दौड़, गोला क्षेपण, ट्रिपल जंप आदि में आठ गोल्ड जीते। पिथौरागढ़ कैंपस तीन गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।
हैमर थ्रो समेत विभिन्न प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ी छाए रहे। कपकोट के राहुल ने हाफ मैराथन में बेहतरीन प्रदर्शान किया। पिथौरागढ़ के नितिन सिंह दूसरे व हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर की दौड़ जीवन सिंह ने जीती। 400 मीटर दौड़ में अंकित नाथ प्रथम, राहुल पांडे द्वितीय तथा संतोश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में गोरव कापड़ी प्राथम, विकास आर्या द्वितीय तथा भाष्कर नैनवाल तीसरे स्थान पर रहे। रिले दौड़ में नितिन, अंकित, विकास व ललित प्रथम रहे। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस कौके पर कैंपस के निदेशक डॉ. कमल किशोर, छात्र अधिष्ठाता डॉ. पुष्पा, कुलानुशाासक डॉ. हेमलता, डॉ. नरेश ग्वाल, टीम मैनेजर, कोच तथा क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि मौजूद रहे। ड़ी।








