बागेश्वर।
जौलकांडे गांव में इन दिनों सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम कैलाश शर्मा के संयोजन में आयोजित हो रहा है, जिसमें ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। वहीं शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूरे गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर किशोर शर्मा, हेमंत शर्मा, दुर्गा शर्मा, नीमा शर्मा, नरेश उप्रेती, देवीदत्त तिवारी, हरीश बलसुनी, हेमू बलसुनी, दरवान विष्ट, गिरीश बिष्ट, सुंदर सिंह, भुवन शर्मा, भुवन चंद्र, संतोष बिष्ट और राधाकृष्ण उप्रेती सहित कई लोग मौजूद रहे।








