logo

निगम कर्मचारियों ने महारैली का किया एलान

खबर शेयर करें -

देहरादूनः उत्तराखंड परिवहन निगम ने महारैली का एलान किया है, जिसके चलते बसों का संचालन भी ठप हो सकता है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष आन सिंह जीना ने बताया कि राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले 3 सितंबर 2024 के देहरादून रैली में प्रतिभाग करने हेतु अन्य निगमों के साथ ही रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के हजारों कर्मचारी 2 सितंबर सायं को देहरादून महारैली के लिए कूच करेंगे, जिस कारण परिवहन निगम का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी से गिरा पत्थर पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर, शीशा टूटा, बाल-बाल बचे ( देखे वीडियो)

उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक संचालन निगम मुख्यालय देहरादून ने 30 अगस्त को संगठन विशेष के कहने पर कर्मचारियों को डरा धमका कर काम पर आने लिए निर्देशित किया है, लेकिन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारी हित में संवैधानिक तरीके से आंदोलन चलाने लिए स्वतंत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू

उन्होंने कहा कि अगर आंदोलनरत किसी भी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई तो रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उसी दिन से कार्य बहिष्कार और चक्का जाम जैसे आंदोलन के लिए वाद्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और उत्तराखंड शासन की होगी ।

Share on whatsapp