logo

भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान,दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के पहनावे को ठहराया जिम्मेदार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दे दिया है जिससे उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। हरभजन सिंह चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली जागरूकता रैली, पौष्टिक आहार अपनाने का दिया संदेश

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिलाओ व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुंडर घाटी विकास मंच एवं मां नंदा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजन, तकनीकी ज्ञान के सदुपयोग पर दिया जोर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp