logo

चनौली–जैनकरास–कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित पालड़ीछीना –जनोटीपालड़ी–करालापालड़ी–चनौली–जैनकरास–कंगाड़छीना मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

आंदोलन के दूसरे दिन करास माफी के प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह बिष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य करासीबूंगा क्षेत्र राजू नेगी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं विकासखंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर टम्टा, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड के अध्यक्ष शांति लाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र लाल, ग्राम प्रधान कराला पालड़ी प्रतिनिधि चंदन करायत, पूर्व ग्राम प्रधान ठाकुर सिंह करायत, भूतपूर्व सैनिक गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अनशन स्थल पर पहुंचे। सभी ने आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए मोटर मार्ग निर्माण की मांग को जायज बताया और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share on whatsapp