जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में किया भव्य स्वागत। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि पार्टी ने मेरे कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा जिले में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के लिए काम करती और अब जनता के लिए नई तैयारी एवं नई सोच के साथ काम करूंगा। उन्होंने कहा की बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए सभी से अभी से जुटने को कहा। वही कार्यक्रम में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील पांडे का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल,जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला,पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रणजीत दास,सुनीता टम्टा,सुरेश सिंह, गोबिंद कथायत,भीम कुमार, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।






