logo

गिरफ्तार एनएसयूआई के छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनिश्चिकालीन अनशन किया शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर एनएसयूआई की तहरीर पर अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से लेकर एसपी कार्यालय तक न डरे, न डरेंगे पदयात्रा निकाली। इसके बाद एसपी कार्यालय में अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया। इसके बाद जिला महामंत्री कवि जोशी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा वह चुप नहीं बैठेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता आज गरुड़ मार्ग स्थित गांधी मूर्ति पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी के साथ पदयात्रा निकाली। यात्रा माल रोड, नुमाईशखेत, विकास भवन होते हुए एसपी कार्यालय पहुंची। यहां पहुंचकर रैली धरने में तब्दील हो गई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने पुलिस पर सरकार के इशारे पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। सरकार मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले अभाविप नेताओं को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एनएसयूआई की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। भाजपा पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। सभा के बाद कवि जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कपकोट विधानसभा से सीए वरुण चंदोला को बनाया प्रत्याशी, चंदोला ने पहाड़ के विकास को लेकर पेश किया विजन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया की जिले में पुलिस पूरी तरह से सरकार के इसारे पर कार्यवाही कर रही है। बिना सोचे समझे और बिना जांच पड़ताल के छात्र संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की गई है। भाजपा का चरित्र हमेशा से दलित और यूवाओ के विरोधी रहा है। दलितों पर भाजपा लगातार कार्यवाही कर रही है। पूरे प्रदेश में भाजपा दलितों और बेरोजगार युवाओं को लाठी डंडों से मार रही है। भाजपा नेता दलित और महिलाओ की आबरू लूटने का काम कर रहे है। बागेश्वर में आरएसएस के बिना अनुमति के कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर के छात्रो के द्वारा विरोध करना कही भी गलत नही था। छात्रो को उनके ही परिसर में भाजपा और आरएसएस के गुंडों ने मारा। और उनके द्वारा जब जवाबी कार्यवाही की गई तो उनको ही जेल डाल दिया। और ऐसी धाराओं पर कार्यवाही की गई है जिस को आज पूरे बागेश्वर की जनता देख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यार्थियों के समग्र आकलन के लिए दक्षता आधारित मूल्यांकन अनिवार्य: कमलेश्वरी मेहता

वही संगठन महामंत्री ने कहा की हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार जारी है। आज से हमने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है जो राज्य स्तरीय आंदोलन का गवाह बनेगा। जब तक एवीबीपी के गुंडों को जेल में नहीं डाला जायेगा तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं है। 4 तारीख तक अनिश्चिकालीन धरना होगा और उसके बाद प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता बागेश्वर आएंगे उसके बाद हम आमरण अनशन को भी बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

इस मौके पर बब्लू नेगी, राजेंद्र टंगड़िया, जिपं सदस्य वंदना ऐठानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, गोपा धपोला, लोकमणि पाठक, सुंदर मेहरा, सुनील भंडारी, गोविंद बिष्ट, नवल टम्टा, किशोर टम्टा, माया, भावना, बबिता, गुड्डी, प्राची, चांदनी, गोकुल परिहार, भीम कुमार, संस्कार भारती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp