बागेश्वर। कर्मचारियों पर एस्मा लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियाँ अपना रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और युवाओं को रोजगार से दूर रखने का प्रयास लगातार बढ़ रहा है। पूर्व सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नियमित करने के बजाय, सरकार उन्हें आंदोलन करने से रोकने का काम कर रही है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सदैव कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है। प्रदर्शन के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, सुंदर गड़िया, दीपक गड़िया, बलवंत राम,बालकृष्ण, पूजा आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।








