logo

उत्तराखंड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल हादसे के हुए शिकार,सीएम धामी ने जाना हाल चाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बॉलीवुड में मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल कल अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे। जिसके कारण जुबिन नौटियाल के सिर और पसली में चोटें आई थी। इसके अलावा उनके माथे पर भी चोट लगी थी। जुबिन नौटियाल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई है।

इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का कहना है कि उनकी जुबिन से फोन पर बातचीत हुई है। उन्हें कुछ मामूली चोटें आई हैं। उनकी कोहनी में फैक्चर हुआ है। वह अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्दी स्वस्थ होकर एक बार फिर से अपने फैंस के सामने नजर आएंगे। सीएम धामी ने भी घटना पर दुख जताते हुए जल्द जुबिन के स्वस्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp