logo

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बागेश्वर परिसर में स्वच्छता अभियान व विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
बड़ी दत्त पांडे परिसर, बागेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दो इकाइयों के तत्वावधान में 1 दिसंबर 2025 को एकदिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान से की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र राणा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने परिसर में साफ-सफाई करते हुए फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया।

इसके पश्चात बौद्धिक सत्र में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने एड्स जागरूकता से जुड़े संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – दिया गोस्वामी
द्वितीय स्थान – खुशबू
तृतीय स्थान – प्रिया
वहीं अन्य वर्ग में
प्रथम स्थान – तनुज
द्वितीय स्थान – चांदनी
तृतीय स्थान – साक्षी
प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के गोगीनापानी में संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इसी क्रम में विश्व एड्स दिवस जागरूकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें
प्रथम स्थान – पूजा भट्ट (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर),
द्वितीय स्थान – नेहा दानू (बी.एससी द्वितीय सेमेस्टर),
तृतीय स्थान – दिव्या राठौर
ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा सीएचसी कांडा, दंत और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेन्द्र राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, बागेश्वर से जुड़े श्री जय जोशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगपांगी, डॉ. कमल किशोर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पुज्वर एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि श्री जय जोशी ने छात्र-छात्राओं को विश्व एड्स दिवस के अंतर्गत आयोजित सशक्तिकरण कार्यशाला में एचआईवी/एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने नशा मुक्ति, एड्स से बचाव के उपायों तथा इसके कारणों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. जगपांगी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और एड्स जागरूकता के महत्व से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी सख्त, 15 दिन में भूमि चिन्हित करने के निर्देश

कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेन्द्र राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही और सभी ने कार्यक्रम को उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp