logo

आपकी पूँजी, आपका अधिकार अभियान के तहत 2 दिसंबर को क्लेम फैसिलिटेशन कैंप

खबर शेयर करें -

ब्लॉक सभागार बागेश्वर में उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित निस्तारण का लाभ

बागेश्वर।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के उपभोक्ताओं के लिए आउटरीच एवं क्लेम फैसिलिटेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 02 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ब्लॉक सभागार, बागेश्वर में आयोजित होगा।

लीड बैंक अधिकारी सुखविंदर कादियान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का आयोजन एसएलबीसी देहरादून के निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के ऐसे उपभोक्ताओं को जागरूक करना और सुविधा प्रदान करना है, जिनकी बैंक जमा राशि, बीमा पॉलिसियाँ, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड अथवा अन्य वित्तीय संपत्तियाँ लंबे समय से अनक्लेम्ड पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर अपने सभी वित्तीय दावों के त्वरित निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कैंप में डीईएस, भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी, आईआरडीएआई, पीईआरडीए, आईईपीएफए सहित जिले की सभी बैंक शाखाओं और बीमा कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि शिविर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि पात्र लाभार्थियों को उनकी अनक्लेम्ड जमा राशि एवं अन्य वित्तीय दावों के चेक मौके पर ही प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

उन्होंने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनकी किसी भी प्रकार की वित्तीय राशि लंबे समय से लंबित है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उक्त शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp